Search
Close this search box.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण के संबंध मे की गई चर्चा

डीग कुम्हेर विधान सभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से डीग में बैठक आयोजित की गई जिसमें उत्तराखंड के संगठन महामंत्री एवं संभाग प्रवासी अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किस प्रकार जमीनी स्तर पर और बूथ मैनेजमेंट पर विशेष तौर से काम करना है, और साथ ही साथ आगामी विधानसभा में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाने का आह्वान किया। दिल्ली प्रदेश के पूर्व महामंत्री एवं जिला प्रवासी कुलदीप चहल ने कार्यकर्ताओं से आगमी विधानसभा चुनाव में कमर कसकर तैयार रहने को कहा और कहा कि डीग कुम्हेर में बदतर हालत है संभाग प्रभारी पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने कहा कि जनता कांग्रेस शासन से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ने के मूड में है! बैठक को प्रारम्भ में डॉक्टर शैलेश दिगम्बर सिंह ने सम्बोधित किया।

भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता ने सभी का धन्यवाद दिया। बैठक में उत्तराखंड की पूर्व विधायक मीना गंगोला एवं जिला प्रभारी गोवर्धन सिंह जादौन डीग कुम्हेर विधानसभा के विस्तारक मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री मनोज भारद्वाज, मोहन रारह एवं डीग कुम्हेर विधानसभा संयोजक जगदीश अजान, भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल,सभी मंडल अध्यक्षगण अनिल कुमार गुप्ता,तारासिंह, खुशीराम पुनिया, गुलाब सैंत, प्रह्लाद, उपाध्यक्ष हरि सिंह, राजू शर्मा, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश कौशिक, मंडल मंत्री इंदर सिंह, छैला बिहारी खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल गौरव सोनी गिरीश शर्मा, सर्वेश अरोड़ा,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुवीर सिंह गुर्जर, अजय गुर्जर व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत