Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वामी सच्चिदानंद महाराज की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली

भरतपुर 16 मई।

संवाददाता दीपचंद शर्मा

जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा भरतपुर का 26 वां वार्षिक उत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के उपलक्ष में आयोजित गुरुवार को भव्य विशाल शोभा यात्रा वैदिक साधु आश्रम जघीना गेट, भरतपुर से शुरू होकर बिजली घर चौराहा, मथुरा गेट, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली, गोवर्धन गेट होते हुए साधु आश्रम सैकड़ो की संख्या में आर्यवीर एवं आर्य वीरांगना तथा आर्यजन शामिल हुए l महर्षि दयानंद वैदिक साधु आश्रम के मंत्री सुरेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्म आर्य समाज के राष्ट्रीय विद्वान स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की अगवाई में शुरू हुई l आर्य महासम्मेलन के चार दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार एवं शनिवार को यज्ञ प्रवचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा तथा रविवार को वैदिक प्रवचन एवं भजन उपदेश का आयोजन किया जाएगा l शोभायात्रा में जगह-जगह ठंडा जलपान सरवत ठंडाई की व्यवस्था एवं जगह-जगह पुष्य वर्षा भद्र जनों द्वारा मुख्य बाजार में की गई l आर्यवीर दल बयाना से पधारे आर्य वीरों के द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व परम सुख आर्य एवं रवि शंकर आचार्य के द्वारा किया गया l महर्षि दयानंद वैदिक साधु आश्रम के प्रधान झमन सिंह आर्य संरक्षक गिरिराज प्रसाद शर्मा मंत्री बलवीर आर्य कोषाध्यक्ष मूलचंद आर्य संयोजक ओम प्रकाश आर्य सहसंयोजक सुरेंद्र कुमार सोलंकी ब्रह्ममुनि सोमवीर शास्त्री देवेंद्र अमरमुनि रामनिवास होशियारी देवी सत्यवती सावित्री देवी गायत्री देवी पुष्पा देवी बबली आर्य गुड्डू इंजीनियर घमंडीसिंह मानसिंह सत्यदेव हीरा सिंह धर्मदेव एवं 10 आर्य समाजों के प्रतिनिधि एवं महिलाएं शामिल हुई l

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत