Search
Close this search box.

गोशाला की व्यवस्था से गाय बैठी धूप में

गुढ़ागौड़जी, झुंझुनूं 28 मई।

संवाददाता दिनेश जाखड़

कस्बे की गोशाला में हितबेव के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं की गई हैं। हिटवेब के कारण तापमान में वृद्धि दर बढ़ी है। उसके बाद भी गुढ़ा की गोशाला में ठंड के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। शुरू में जो व्यवस्था की गई थीं वही व्यवस्था अब है। जब गोशाला को संभालने के छोड़ा गया मुनीम अशोक शर्मा से जानकारी प्राप्त की तो कुल 278 गाये बताई। जिसमे 240 बड़े और 38 छोटी गाये बताई। कुल 278 में से 82 नर बड़ा, 158 मादा बड़ी, 23 नर छोटा और 15 मादा छोटी गाये बताई। गोशाला में 6 सेड है जिसमे तीन सेड में तो धूप रहती हैं। जिसके कारण गाय दोपहर की धूप में ही बैठी रहती हैं। धूप इतनी तेज होने के बावजूद भी ठंड के लिए कोई स्पेशल व्यवस्था नहीं की गई। गोशाला के कोने में या गोशाला परिसर में पेड़ के नीचे गाय दोपहर का समय निकालती हैं। मुनीम अशोक शर्मा ने बताया कि हितवेब के कारण तीन जगह शेड होने के कारण एक एक दिन फवारा चलाया जाता है। जबकि धूप खतरनाक होने के कारण वह पानी का छिड़काव एक दिन में ही सुख जाता है। सामान्यत तौर पर गायो के लिए कोई स्पेशल व्यवस्था नहीं की गई हैं। जिसके कारण आधी गाये धूप में ही घूमती फिरती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत