Search
Close this search box.

कवि डी के जैन मित्तल (टीवी फेम) काव्य महाकुंभ 2024 मथुरा में 15 जून को करेंगे काव्य पाठ

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा कामां

सारथी परिवार द्वारा आयोजित 13 से 15 जून तीन दिवसीय काव्य महाकुंभ 2024 मथुरा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जिसमें देश भर के कोने कोने से चयनित 200 से अधिक कवि कवयित्रियों को काव्य पाठ का अवसर मिलेगा। इस काव्य महा कुंभ में 15 जून 2024 को ब्रज नगरी कामां (कामवन) राजस्थान के कवि डी के जैन मित्तल भी अपना काव्य पाठ करेंगे। ज्ञात रहे कवि डी के जैन मित्तल देश के एक प्रसिद्ध युवा कवि और काव्य के क्षेत्र में एक चमकता हुआ नाम हैं जो कि एक विश्व प्रसिद्ध टीवी चैनल शेमारू पर भी काव्यपाठ कर पूरे कामां और भरतपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं। इसके अलावा देश के बड़े बड़े मंचों पर काव्यपाठ कर अंतरराष्ट्रीय कवियों से सम्मानित हो चुके हैं। इनकी प्रेम की कविताएं लोगों के दिल में सीधी उतरती हैं, जो कि लोग बहुत पसंद करते हैं। इनकी कविताएं भी कई साझा संकलनों में प्रकाशित होने के साथ साथ समय समय पर पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं।
कवि डी के जैन मित्तल के प्रशंसकों, शुभचिंतकों, समाज, राजनीति, साहित्य से जुड़े लोगों ने इनको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत