राजसमन्द। अंतर्राष्ट्रीय भारत भूटान समरसता सम्मेलन में राजसमंद जिले के स्थानीय विद्यालय सनराइज एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल की अध्यापिका वी समाज सेविका डॉक्टर फरजाना छीपा को भारत भूटान समरसता अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया। भारत की शक्ति प्रतिष्ठा पंचशील सिद्धांत को वैश्विक स्तर पर पहुंचने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय संस्था मंच एवं राष्ट्रीय क्षमता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में 15 जून 2024 को जयपुर शहर रोटरी भवन सभागार में डॉक्टर फरजाना छीपा को सम्माननीय जवाहर श्री बेदम गृह राज्य मंत्री राजस्थान, सम्माननीय जवाहर कालीचरण सराफ पूर्व मंत्री एवं विधायक मालवीय नगर विधानसभा , सम्माननीय गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइन विधानसभा ,सम्माननीय बाल मुकुंद आचार्य महाराज विधायक हवा महल विधानसभा ,प्रमुख वक्ता महावीर प्रसाद तौरडी विशिष्ट सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार द्वारा डॉक्टर फरजाना छीपा को सम्मानित किया गया, इस सम्मान समारोह में राजस्थान व भारत के 150 व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया जिसमें नगर का नाम रोशन कर डॉक्टर फरजाना छीपा ने गौरवान्वित किया यह सम्मान डॉक्टर फरजाना छीपा को क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रतिभा की एक पहचान बनाने के लिए दिया गया जिसमें शिक्षा चिकित्सा न्याय पर्यावरण दहेज प्रथा व अन्य सामाजिक सेवाओं के लिए छीपा का अभिनंदन किया गया।
