Search
Close this search box.

Ajmer : सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में ट्रेक्टर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, अस्पताल में मचा कोहराम

ब्यावर-किशनगढ़ हाईवे के लाडपुरा मार्ग पर मंगलवार की शाम सरिए से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार मसुदा राजपुरा साधु निवासी बादिया निवासी बलवीर (30) पुत्र बलवीर (30), काली दांती निवासी भंवर का पुत्र शौकीन (28) पुत्र भंवर व साधू का बाड़िया निवासी पप्पू पुत्र कालू के साथ ट्रेक्टर ट्रॉली में सरिए भरकर मुहामी गांव जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडपुरा पुलिया पर ट्रेक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में बलबीर की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसके साथी शौकीन ने जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस बुधवार को जांच करेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए। बलवीर और शौकीन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे लंबे समय से ठेकेदार के यहां काम कर रहे थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं।

पुलिस जांच करने आई थी और बलवीर और शौकीन पानी कंपनी के अधिकारियों के कर्मचारी थे। मुहामी में पेयजल जलाशय निर्माण के लिए बलवीर, शौकीन, पप्पू ट्रैक्टर में सरिया लेकर जा रहे थे। जांच करने पर पता चला कि ट्रॉली ओवरलोड थी। इससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत