Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरित न्याय अभियान अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास माटून्दा में किया पौधारोपण

बून्दी, 8 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास माटून्दा में हरित न्याय अभियान के अन्तर्गत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन गुप्ता द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर न्यायबोर्ड डिम्पल जंडेल, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रामदेव, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जयश्री लखोटिया, पूर्व सरपंच महेंद्र शर्मा, छात्रावास प्रभारी चेतना शर्मा व छात्रावास की बालिकाओं द्वारा भी पौधरोपण किया गया। पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन गुप्ता ने बताया कि हरित न्याय अभियान के अन्तर्गत आगामी तीन माह तक जिला मुख्यालय व तालुका मुख्यालय पर चिन्हित स्थानों पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में पूर्ण प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत लगाए जाने वाले पौधों की सार संभाल/संरक्षण भी नियमित तौर पर किया जाकर उनकी प्रगति से राजस्थान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को आगामी 03 वर्षो तक अवगत करवाया जाता रहेगा। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन गुप्ता व अध्यक्ष किशोर न्यायबोर्ड डिम्पल जंडेल, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रामदेव, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड जयश्री लखोटिया द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास माटून्दा में उपस्थित बालिकाओं को विधिक जानकारियां प्रदान की गई।

liveworldnews
Author: liveworldnews

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत