आज के दौर में WhatsApp हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह की गुड मॉर्निंग से लेकर रात के गुड नाइट तक सब कुछ इसी पर चलता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 80% लोग WhatsApp के कई कमाल के फीचर्स आज भी नहीं जानते। चलिए आज आपको WhatsApp के ऐसे ही Useful और मज़ेदार फीचर्स बताते हैं, जो आपका काम भी आसान करेंगे और आप प्रो यूज़र भी कहलाएंगे
1. चैट लॉक फीचर (Chat Lock)
अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपकी पर्सनल चैट पढ़े, तो Chat Lock फीचर आपके लिए है। अब उंगली का निशान या पासवर्ड लगेगा, तब ही चैट खुलेगी। काम आएगा जब दोस्त बोले – “फोन दे जरा” 😜
2. एक बार देखने वाली फोटो/वीडियो
अब आप फोटो या वीडियो ऐसे भेज सकते हैं जो सामने वाला सिर्फ एक बार ही देख पाएगा। देखते ही गायब… बिल्कुल जासूसी फिल्म जैसा
3. Voice Message सुनो, कान से लगाकर
अगर आप वॉइस मैसेज को फोन कान से लगाकर सुनते हैं, तो आवाज स्पीकर की जगह ईयरपीस से आएगी। मतलब आसपास बैठे लोग आपकी बातें नहीं सुन पाएंगे।
4. Starred Message – जरूरी मैसेज सेव करो
कोई जरूरी एड्रेस, OTP या बात बार-बार ढूंढनी पड़ती है? बस उस मैसेज को स्टार कर दो और बाद में आराम से ढूंढ लो।
5. Last Seen और Online छुपाओ
अब आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन Last Seen देखे कौन Online स्टेटस देखे या कोई भी न देखे मतलब अब “Online थे, रिप्लाई क्यों नहीं किया?” वाला सवाल खत्म 😌
6. बिना नंबर सेव किए चैट
अब किसी अनजान नंबर से चैट करनी हो तो नंबर सेव करने की जरूरत नहीं। Direct चैट का ऑप्शन WhatsApp ने आसान कर दिया है।
7. सबके लिए मैसेज डिलीट
गलती से गलत मैसेज भेज दिया? चिंता मत करो, Delete for Everyone से मामला संभल जाएगा बस समय का ध्यान रखना
8. Broadcast List – एक मैसेज, कई लोग
अगर आप एक ही मैसेज कई लोगों को भेजना चाहते हैं लेकिन ग्रुप नहीं बनाना चाहते, तो Broadcast फीचर बेस्ट है। दुकानदार, टीचर और न्यूज पेज वालों के लिए वरदान
9. Dark Mode – आंखों को आराम
रात में WhatsApp चलाने वालों के लिए Dark Mode बहुत काम का है। बैटरी भी बचेगी और आंखों को भी आराम मिलेगा।
10. Live Location शेयर करो
किसी को अपना लाइव लोकेशन भेजनी हो तो WhatsApp से आसान कुछ नहीं। आप तय कर सकते हैं कि कितनी देर तक लोकेशन दिखे।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







