दुबई। यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारत और ओमान (Ind vs Omn) का मुकाबला भले ही शुक्रवार को चल रहा हो, लेकिन फैंस और क्रिकेट हल्कों में चर्चा का असली विषय रविवार को होने वाला भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला है। पिछली भिड़ंत में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, जिसके बाद से दोनों टीमों के बीच माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।
इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा बयान देकर विवाद को हवा दे दी है। पीसीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया कि, “हम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को उत्सुक नहीं हैं, लेकिन इस बारे में पहले से ही सूचना दी जानी चाहिए।” इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच हैंडशेक विवाद गरमा गया है।
PCB ने खिलाड़ियों को दिया निर्देश
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया है कि वे राजनीतिक मुद्दों से दूर रहें और सिर्फ मैच पर ध्यान दें। खासकर भारत के खिलाफ खेलते हुए उनका पूरा फोकस जीत पर होना चाहिए। वहीं मैच रेफरी के तौर पर रिची रिचर्डसन का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
सलमान आगा का बयान
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भारत से होने वाले मुकाबले को लेकर कहा, “हम सुपर-4 राउंड में हर चुनौती के लिए तैयार हैं। हालांकि, हमारी सबसे बड़ी चिंता मिड्ल ऑर्डर बैटिंग है। अभी तक हम केवल 150 रन के आस-पास ही स्कोर बना पाए हैं। अगर हम मिड्ल ऑर्डर में सुधार करते हैं, तो किसी भी टीम के खिलाफ 170 रन तक पहुंच सकते हैं।”
गांगुली ने दिया करारा जवाब
इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हैंडशेक विवाद पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, “भारतीय टीम ने वही किया जो खेल की गरिमा के अनुरूप था। क्रिकेट में राजनीति की कोई जगह नहीं है।”
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







