एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव का बल्ला फाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए जीत की उम्मीदें हमेशा ऊँची रहती हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन ने टीम के प्रशंसकों में चिंता बढ़ा दी है।

लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 47 रन की मैच-विनिंग पारी खेली, लेकिन इसके अलावा अन्य मैचों में सूर्यकुमार जूझते नजर आए। इस टूर्नामेंट में छह मैचों में उन्हें पांच पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने केवल 71 रन ही बनाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर और वर्तमान छवि के अनुरूप नहीं माना जा रहा। विशेष रूप से फाइनल में अगर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं, तो सारा भार सूर्यकुमार यादव के कंधों पर आ जाएगा। इस परिस्थिति में उनकी बल्ले की ताक़त ही भारत की जीत की दिशा तय कर सकती है।

सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर:
टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार ने अब तक 89 मैच खेले हैं, जिसमें 84 पारियों में 37.59 की औसत से 2669 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं। व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पारी उन्होंने 117 रनों की शतकीय पारी खेली है।

टीम इंडिया के लिए फाइनल में सूर्यकुमार यादव का बल्ला उम्मीदों पर खरा उतरना बेहद अहम होगा। यदि वह फॉर्म में रहें, तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीत सकता है, अन्यथा टीम को संघर्ष करना पड़ सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment