ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा, 20 जून। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया की अध्यक्षता में गुरूवार को सीएडी परिसर में आयोजित एरियर रिव्यू कमेटी की बैठक में राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
संभागीय आयुक्त ने कोटा, बूंदी एवं बारां के अतिरिक्त जिला कलक्टरों से राजस्व के लम्बित प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 10 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन उपखंडों में राजस्व प्रकरणों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है वहां उपखंड अधिकारी निस्तारण की गति बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी तहसीलदार एवं गिरदावरों से रिपोर्ट मंगवाकर राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को गति दें।
Author: Abhishek Solanki
Views: 221








