कोटा 05 जून।
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा विकास प्राधिकरण के गठन के बाद संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया को इसके अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा 4 जून को जारी आज्ञा की अनुपालना में संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बुधवार को मध्याह्न पूर्व कोटा विकास प्राधिकरण के प्रथम अध्यक्ष के तौर पर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर नगर विकास न्यास के सचिव कुशल कोठारी एवं अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
Author: Abhishek Solanki
Views: 409








