Gold Silver Rate Today: सोना 1050 रुपये टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट,जानिये क्या रहा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुएं लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट के बीच निवेशक नुकसान की भरपाई के लिए सोने में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोने का भाव 0.66 फीसदी या 1050 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। घरेलू बाजार में जूलरी की मांग भी कमजोर बनी हुई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 1.09 फीसदी या 2,822 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और इक्विटी बाजारों में गिरावट के चलते निवेशक फिलहाल कीमती धातुओं से मुनाफा बुक कर रहे हैं, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजार में सोने का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। COMEX पर सोने का वैश्विक भाव 0.69 फीसदी या 34.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,026.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं स्पॉट मार्केट में सोना मामूली बढ़त के साथ 5,023.81 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 4.44 फीसदी या 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 80.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि स्पॉट मार्केट में चांदी हल्की बढ़त के साथ 80.64 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती नजर आई। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, शेयर बाजार की चाल और अंतरराष्ट्रीय तनाव की स्थिति के आधार पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment