iPhone 17 पर बड़ा ऑफर, ₹4500 बैंक डिस्काउंट के साथ मिल रहा सस्ता; जानें कीमत और फीचर्स

टेक कंपनी Apple इस साल अपनी नई iPhone 18 series लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 17 अब ग्राहकों के लिए सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ई-रिटेल स्टोर Vijay Sales पर iPhone 17 पर खास ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत काफी कम हो रही है।

कीमत और बैंक ऑफर

iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को विजय सेल्स पर 78,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा अगर ग्राहक HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर करीब 74,490 रुपये रह जाती है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 17 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी और डिजाइन

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, NFC, GPS, Wi-Fi 7, eSIM सपोर्ट, Bluetooth 6 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन की चौड़ाई 71.5mm, ऊंचाई 149.6mm और मोटाई 7.95mm है, जबकि इसका वजन करीब 177 ग्राम बताया गया है। कुल मिलाकर, मौजूदा ऑफर के साथ iPhone 17 उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ कम कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment