Lava Bold N2 Pro 4G: लावा का नया बजट धमाका 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा (Lava) बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक नया हैंडसेट Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहाँ इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का खुलासा किया गया है। Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे दो शानदार कलर वेरिएंट्स— Eclipse Grey और Aurora Gold में टीज किया है।

Lava Bold N2 Pro 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

यह एक बजट डिवाइस होने के बावजूद कई आधुनिक फीचर्स से लैस है.  फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बजट सेगमेंट में हाई रिफ्रेश रेट मिलना यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है  इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर ने Antutu बेंचमार्क पर 2,40,000 का स्कोर हासिल किया है।

फोन में 4GB फिजिकल रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी कुल 8GB रैम की पावर। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का मेन AI कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 पर काम करेगा। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है।

 

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment