बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा हमला, BJP को बताया ‘गुंडों की पार्टी’

चुनाव आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को घोषणा कर चुका है जिनमें सबसे ज्यादा सियारी पारा पश्चिम बंगाल चढता हुई दिखाई दे रहा है। चुनावों से पहले पक्ष—विपक्ष की बयानबाजी तेज हो गई है और एक दूसरी पार्टी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। और इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। यहां तक की ममता बनर्जी ने बीजेपी को गुंडो मवाली की पार्टी बता दिया।

“भाजपा को हटाना ही हमारा लक्ष्य”

अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से हटाना और देश की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।” इसके साथ ही उन्होंने जनता को एकजुट रहने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

BJP पर लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने भाजपा को “गुंडों और चोरों की पार्टी” बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगी और किसी भी कीमत पर लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाम SIR (Special Intensive Revision) में हटाए गए थे, जिसके खिलाफ उन्होंने Calcutta High Court से लेकर Supreme Court of India तक कानूनी लड़ाई लड़ी।

“जो डरते हैं, वो मरते हैं”

अपने भाषण में ममता बनर्जी ने कहा, “हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं और जो लड़ते हैं, वही जिंदगी में कामयाब होते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य की सरकार को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश रच रही है।

प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप

इससे पहले भी ममता बनर्जी Narendra Modi सरकार पर प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती इलाकों से कुछ ताकतें राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे लोकतंत्र और शांति को खतरा हो सकता है।

चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प

पश्चिम बंगाल में Trinamool Congress (TMC) और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में नेताओं के तीखे बयान चुनावी माहौल को और गर्म कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने की संभावना है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment