माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि जुलाई 2015 में लॉन्च हुआ Windows 10 अब 14 अक्टूबर 2025 से सपोर्टेड नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद Windows 10 डिवाइस को सिक्योरिटी अपडेट, फीचर अपडेट और टेक्निकल सपोर्ट नहीं मिलेगा।
क्या होगा Windows 10 यूजर्स के साथ?
सिस्टम चालू रहेगा, लेकिन अपडेट्स के बिना ये डिवाइस साइबर अटैक्स, वायरस और मैलवेयर के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। कंपनियों और ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए कंप्लायंस बनाए रखना भी मुश्किल हो सकता है क्योंकि बिना सपोर्ट वाला सॉफ्टवेयर व्यवसायिक जोखिम बढ़ा देता है।
Microsoft ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि Windows 10 पर चलने वाले एप्लिकेशन भी धीरे-धीरे प्रभावित हो सकते हैं। फीचर अपडेट्स बंद होने से कई ऐप्स का परफॉर्मेंस कम हो सकता है या उनका सपोर्ट पूरी तरह खत्म हो सकता है। हालांकि Microsoft 365 Apps Windows 10 पर सिक्योरिटी अपडेट्स 10 अक्टूबर 2028 तक मिलते रहेंगे, जबकि फीचर अपडेट्स अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। Microsoft Defender Antivirus को भी अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Windows 11 में अपग्रेड का आसान तरीका
Microsoft ने Windows 10 यूजर्स के लिए Windows 11 को अपग्रेड का सबसे आसान विकल्प बताया है। Settings > Update & Security > Windows Update में जाकर यूजर्स चेक कर सकते हैं कि उनका सिस्टम Windows 11 के लिए एलिजिबल है या नहीं। इसके अलावा PC Health Check ऐप से भी यह जानकारी ली जा सकती है। Windows Backup फीचर से डेटा, सेटिंग्स और एप्लिकेशन को नए Windows 11 PC पर ट्रांसफर किया जा सकता है।
Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम
सपोर्ट खत्म होने के बाद Microsoft एक ESU प्रोग्राम लेकर आया है। पर्सनल PCs के लिए यूजर्स को तीन ऑप्शन्स मिलेंगे: Windows Backup या Microsoft Rewards के जरिए मुफ्त एनरोलमेंट या 30 डॉलर की पेड एनरोलमेंट। कमर्शियल डिवाइस के लिए कीमत 61 डॉलर प्रति डिवाइस प्रति साल होगी। क्लाउड और वर्चुअल एनवायरनमेंट के लिए ESU फ्री प्रदान किया जाएगा। Windows 365 या वर्चुअल मशीन के जरिए Windows 10 डिवाइस पर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Windows 11 और Copilot+ PCs के फायदे
Microsoft ने Windows 11 और नए Copilot+ PCs को बेहतर विकल्प बताया है। Windows 11 पर सिक्योरिटी इंसीडेंट्स 62% कम हुए हैं और परफॉर्मेंस Windows 10 की तुलना में 2.3 गुना तेज है। Copilot+ PCs में AI फीचर्स जैसे Recall, Cocreator in Paint, Restyle in Photos और Copilot Vision दिए गए हैं। Acer, ASUS, Dell, HP, Lenovo, Samsung और Surface ब्रांड्स के पास Windows 11 और Copilot+ PCs के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। कंपनी ने ट्रेड-इन और रीसाइक्लिंग प्रोग्राम भी ऑफर किए हैं, ताकि यूजर्स आसानी से Windows 11 डिवाइस पर शिफ्ट हो सकें।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







