स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। OnePlus अगले हफ्ते अपना नया कॉम्पैक्ट मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं, जिससे इसके कई फीचर्स और कॉन्फिगरेशन की जानकारी सामने आ गई है।
कब होगा लॉन्च
OnePlus 15T को 24 मार्च को बीजिंग समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे होगा। लॉन्च फिलहाल चीन में होगा, जहां से इसकी ग्लोबल उपलब्धता की घोषणा बाद में हो सकती है। ग्राहक Oppo की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी प्री-ऑर्डर पर करीब 4,000 रुपये के वायरलेस हेडफोन मुफ्त देने का ऑफर भी दे रही है। OnePlus ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। इसमें नेक्स्ट-जेन गेमिंग इंजन दिया जाएगा, जो 165fps तक स्मूद गेमप्ले सपोर्ट करेगा। फोन में ट्राई-चिप सिस्टम भी मिलेगा, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है।
डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus 15T में 6.32 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी, जो 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जा रहा है, जिससे यह एक हाथ से इस्तेमाल के लिए आसान होगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट समेत तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में LUMO इमेजिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलेगा। इससे यूजर्स को बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा बाईपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा, जो गेमिंग के दौरान हीटिंग को कम करने में मदद करेगा। OnePlus 15T को पांच अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट शामिल हैं। फोन को “Pure Cocoa”, “Relaxing Matcha” और “Healing White Chocolate” जैसे यूनिक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। OnePlus 15T अपने दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-एंड गेमिंग फीचर्स के साथ मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में नई चुनौती पेश कर सकता है। अब नजर इसकी कीमत और भारत में लॉन्च पर टिकी हुई है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







