चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने सोमवार को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार 7,000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इसके साथ ही फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo A6 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo A6 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है।कंपनी AU Small Finance Bank, Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।यह स्मार्टफोन Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे Aurora Gold और Cappuccino Brown कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Oppo A6 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p रिजॉल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि यह फोन सिर्फ 64 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। कुल मिलाकर, Oppo A6 Pro 5G उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी के साथ भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







