Skip to content

April 4, 2026 7:20 am

  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
Facebook X-twitter Youtube Instagram Telegram Whatsapp
Sign in
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • स्थान
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • नौकरी
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • यात्रा
  • संविधान
  • इ-पेपर
  • मोटिवेशनल
  • चुनाव
  • टेक्नोलॉजी
  • संस्थाएं
  • वुमन
  • वीडियो
  • खेल
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • स्थान
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • नौकरी
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • यात्रा
  • संविधान
  • इ-पेपर
  • मोटिवेशनल
  • चुनाव
  • टेक्नोलॉजी
  • संस्थाएं
  • वुमन
  • वीडियो
  • खेल
Entertainment
Short videos
Sports
Politics
Breaking News
Sign in
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • स्थान
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • नौकरी
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • यात्रा
  • संविधान
  • इ-पेपर
  • मोटिवेशनल
  • चुनाव
  • टेक्नोलॉजी
  • संस्थाएं
  • वुमन
  • वीडियो
  • खेल
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • स्थान
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • नौकरी
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • जीवन शैली
  • बिज़नेस
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • यात्रा
  • संविधान
  • इ-पेपर
  • मोटिवेशनल
  • चुनाव
  • टेक्नोलॉजी
  • संस्थाएं
  • वुमन
  • वीडियो
  • खेल

राजस्थान में अब WhatsApp पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं: ई-मित्र की 100+ सुविधाएं मोबाइल चैट से होंगी उपलब्ध

  • manoj Gurjar
  • March 14, 2026
  • 10:57 am
  • No Comments

जयपुर। राजस्थान सरकार जल्द ही सरकारी सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ई-मित्र की कई सेवाओं को सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक आधिकारिक WhatsApp Business अकाउंट तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए प्रदेशवासी अपने मोबाइल फोन पर ही 100 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को किसी वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से ही आवेदन, सत्यापन और भुगतान जैसी पूरी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विभाग इस सेवा को प्रदेशभर में लागू करने के बाद लोगों के यूजर एक्सपीरियंस का भी फॉलोअप करेगा, ताकि जरूरत के अनुसार नई सुविधाएं जोड़ी जा सकें। अधिकारियों के अनुसार यह सेवा अगले दो माह में शुरू होने की संभावना है।

ऐसे काम करेगा WhatsApp सेवा सिस्टम

इस सेवा का उपयोग करना बेहद आसान होगा। जैसे ही सरकार का आधिकारिक व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट नंबर जारी होगा, नागरिक उस नंबर पर अंग्रेजी में “Hi” या “Hello” लिखकर चैट शुरू कर सकेंगे। इसके बाद मोबाइल स्क्रीन पर विभिन्न सरकारी सेवाओं की सूची दिखाई देगी। उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार सेवा चुन सकेंगे। इसके बाद जन आधार आधारित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। पूरी आवेदन प्रक्रिया व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से ही पूरी की जा सकेगी। जिन सेवाओं में शुल्क लगेगा, उनका सुरक्षित डिजिटल भुगतान भी व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर बिजली या पानी के बिल का भुगतान करने के लिए संबंधित सीआईएन नंबर चुनना होगा और उसके बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

तीन भाषाओं में मिलेगी सुविधा

फिलहाल राज्य में ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें से प्रमुख सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इस सेवा में वॉयस आधारित सुविधा भी जोड़ी जाएगी, जिससे लोग हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में बोलकर भी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया संस्करण भी जारी

सरकार ने ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया संस्करण भी लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक दो क्लिक में बिजली-पानी के बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, प्रमाण पत्र डाउनलोड, जन आधार डाउनलोड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र और जमाबंदी डाउनलोड जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक सरकारी सेवाएं लोगों को घर बैठे और सरल तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। व्हाट्सऐप आधारित ई-मित्र सेवा शुरू होने के बाद लोगों को अलग-अलग वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अधिकांश काम मोबाइल से ही पूरे हो सकेंगे।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Post Views: 29
PrevPrevious15 अप्रैल की डेडलाइन नजदीक, फिर भी असमंजस में सरकार: राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर बढ़ा संकट
Nextबगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला: परिसर में हेलीपैड के पास धमाका, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनावNext

Leave a Comment Cancel reply

और पढ़ें

केलवा की बेटी की गुजरात के सूरत में संदिग्ध मौत

Oppo का नया धमाका! F33 सीरीज की एंट्री तय, लॉन्च से पहले ही मचा बवाल

IPL 2026: KKR की हार के बाद रहाणे का पलटवार, बोले- “आलोचकों का अपना एजेंडा है

NFSA उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अप्रैल में मिलेगा तीन माह का मुफ्त गेहूं

भजनलाल सरकार पर गहलोत का तीखा हमला, पूछे तीखे सवाल

मिडिल ईस्ट में 35 दिन से जारी तनाव, जरीफ का ‘एकतरफा सीजफायर’ फॉर्मूला चर्चा में

AAP में बढ़ी अंदरूनी कलह, राघव चड्ढा पर पार्टी का तीखा हमला

Redmi Note 15 Special Edition भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस

Vivo V70 FE भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा और 7000mAh की बैटरी ने मचाई हलचल, जानें कीमत

हमारे बारे में (About Us)

“लाइव वर्ल्ड न्यूज़” में आपका स्वागत है!
www.liveworldnews.in भारत का एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार पोर्टल है, जो अपने पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आपको हर क्षेत्र में, चाहे वह धर्म, राजनीति, अपराध, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य या अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ हों, नवीनतम अपडेट्स और तथ्यपूर्ण रिपोर्ट्स प्रदान करते हैं।

Quick Links

  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • About us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author

Quick Links

  • Become a Reporter
  • Send Your News
  • Book Your Ads
  • Join Our Team

Follow us

Facebook X-twitter Youtube Instagram Telegram Whatsapp

Subscribe For Daily Newsletter

Copyright © 2025 Live World News | Design by Traffic Tail & Managed by 7k Network

WhatsApp us