[the_ad id="102"]

Rajasthan Patwari Bharti 2025: बढ़े हुए पदों के साथ फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। दरअसल पटवारी भती के फॉर्म पहले ही मांगे जा चुके हैं ​लेकिन पदो में बढोत्तरी के बाद अब बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को ​फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में अब योग्य उम्मीदवार 23 जून से 29 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस बार भर्ती 3705 पदों के लिए की जा रही है। आइये इस भर्ती से संबधित महत्पूर्ण तिथी, योग्यता और अन्य जानकारी को हम आकपो नीचे बताते हैं।

भर्ती की मुख्य जानकारी एक नजर में:
जैसा की पहले बताया कि पहले 2020 पदों के लिए भर्ती होनी थी लेकिन अब यह कुल 3075 पदों के​ लिए आयोजित कि जायेगी। आवेदन आनलाईन स्वीकार किये जायेंगे जो कि 23 जून यानि आज से होकर 29 जून 2025 अंतिम तिथी होगी। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो तो 30 जून से 6 जुलाई 2025 तो फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। और अगर कोई आवेदनकर्ता आवेदन वापस लेना चाहता है तो 7 से 9 जुलाई 2025 तक वापिस ले सकता हैं। एवं लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को कराई जायेगी।

भर्ती की मुख्य जानकारी एक नजर में:

बिंदु विवरण
कुल पद 3705 (पहले 2020 थे)
आवेदन तिथि 23 जून से 29 जून 2025
फॉर्म में सुधार 30 जून से 6 जुलाई 2025
आवेदन वापस लेने की तिथि 7 से 9 जुलाई 2025
परीक्षा तिथि 17 अगस्त 2025

शैक्षणिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने CET (स्नातक स्तर) पास किया हो।

कंप्यूटर योग्यता में से कोई एक प्रमाण पत्र अनिवार्य

NIELIT ‘O’ Level / COPA या फिर कंप्यूटर साइंस/IT में डिप्लोमा या डिग्री या फिर RS-CIT / कंप्यूटर एप्लिकेशन


आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)


परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया:

  • लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

  • परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे।

  • समय सीमा: 3 घंटे

  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।


पिछली बार से बढ़ी भर्ती संख्या:

पहले भर्ती केवल 2020 पदों के लिए हो रही थी, लेकिन अब संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार इसे बढ़ाकर 3705 कर दिया गया है। अनुमान है कि इस बार 7 लाख से अधिक आवेदन होंगे।


📌 महत्वपूर्ण लिंक:

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत