जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज जिन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है, उनमें : बांसवाड़ा, बारां,भीलवाड़ा,,बूंदी कोटा प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ शामिल हैं
राजधानी जयपुर में 30 मिनट में डेढ़ इंच बारिश
गुरुवार शाम राजधानी जयपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। केवल 30 मिनट की बारिश में करीब 40 मिलीमीटर (डेढ़ इंच) पानी गिरा। जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, सांगानेर, मालवीय नगर, झालाना, जवाहर नगर समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के चलते जेएलएन मार्ग और टोंक फाटक के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। करीब साढ़े सात बजे तक तेज बारिश का दौर जारी रहा, इसके बाद हल्की और रुक-रुक कर बरसात होती रही।
अगले 4 दिन सक्रिय रहेगा ट्रफ लाइन सिस्टम
मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में 4 से 7 अक्टूबर तक ट्रफ लाइन सक्रिय रहेगी, जिसके चलते कई संभागों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







