RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, बोर्ड ने ने किया खुलासा

राजस्थान में लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) की 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि परिणाम की घोषणा जल्द की जा सकती है, जिससे छात्रों में उत्सुकता और बढ़ गई है। राजस्थान बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर एक पोस्ट साझा करते हुए छात्रों को RBSE Class 10th Result 2026 के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी है।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

बोर्ड के सचिव Gajendra Singh Rathore के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड की ओर से संकेत मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।

यहां देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • rajresults.nic.in

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in

इस बार होगा बड़ा बदलाव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) से पहले सेकेंडरी (10वीं) बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित हुईं। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment