रीयलमी C85 प्रो लेकर आ रहा बजट सेगमेंट में बैटरी का दमदार हथियार, 7000mAh की बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ

 रीयलमी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन रीयलमी C85 प्रो को लॉन्च करने जा रही है, जो बजट सेगमेंट में बैटरी पावर के मामले में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है। कंपनी इस फोन में एक बड़ी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी देने जा रही है, जो C-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज पर दो दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है।

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर जोर

रीयलमी वियतनाम द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चला है कि C85 प्रो न सिर्फ लंबे बैकअप का वादा करता है, बल्कि बैटरी लाइफ में भी अव्वल रहेगा। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक 6 साल बाद भी अपनी परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं दिखाएगा। फोन को 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाना है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी फोन को खास बनाया गया है। इसे IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे धूल, पानी और झटके से सुरक्षा प्रदान करेगा। कंपनी का यह भी दावा है कि C85 Pro, 100 डिग्री सेल्सियस के गर्म पानी में 0.5 मीटर की गहराई पर 60 दिनों तक टिक सकता है।

डिस्प्ले और उपलब्धता

फोन में एक AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक होगी। इसके दो रंग विकल्प – लाइट पर्पल और डार्क ऑलिव – सामने आए हैं।

वियतनाम में, फोन 6 मिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 20,100 रुपये) की प्रोमोशनल कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 1 नवंबर से इसकी सेल शुरू हो जाएगी। हालांकि, वैश्विक बाजार, विशेष रूप से भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की अभी घोषणा बाकी है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment