ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
संरक्षा सेमिनार में 135 रेलकर्मी हुए शामिल
प.म.रेल,कोटा 17 मई,2024
कोटा। सवाई माधोपुर रेल संस्थान में मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी कोटा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक आर.आर. के. सिंह की उपास्थिति में संरक्षा सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार में मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 135 कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने संरक्षा से संबंधित मद जिनमें लोड को सही संरक्षित करना, गाड़ियों में असामान्य स्थिति, इंजिनियरिंग ब्लॉक, पावर ब्लॉक के दौरान सावधानियां, सिग्नल गियर के मेंटेनेंस, शंटिंग में सावधानी मदों को रखा जिन पर गहनता के साथ संरक्षा सदैव प्रथम के नारे के साथ मंथन किया गया। सेमिनार में अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का लाइव डेमोस्ट्रेशन किया गया। डॉ. राम राज मीना ने सीपीआर विधि का डेमोस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया। संरक्षा सेमिनार के दौरान विनोद कुमार मीना वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, गौरव श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ), राम राज मीना वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधीक्षक सवाईमाधोपुर, बी.पी. दास मंडल याँत्रिक इंजीनियर (फ्रेट), जे.एस. सोहल-सहा.मंडल परिचालन प्रबंधक, मान सिंह-सहा. मंडल अभियंता सवाईमाधोपुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और संरक्षा मदों पर संबोधित किया, विभिन्न विभागों के निरीक्षक भी उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने रेल संचालन में किसी भी दुर्घटना विशेषतः मानवीय भूलों से दुर्घटना न होने देने के लिए शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान संरक्षा से संबंधित प्रतियोगिता में प्रश्नों का सही जवाब देने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन हेतु अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उन्हें पुरस्कृत किया।







