ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा जयपुर,
वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद शर्मा ने राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा को सचिवालय में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनको बधाई दी । शासन सचिवालय प्रांगण में मैनपोर्च के सामने अवस्तिथ उद्यान में कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने समारोह की अध्यक्षता की । इस समारोह में सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे । सचिवालय के कर्मचारी एएसओ रोहित शर्मा, मनीष शर्मा, राजेश शर्मा आदि कर्मचारियों ने इस समारोह की अपनी अपनी व्यवस्था संभाली ।
Author: Abhishek Solanki
Views: 211








