सीकर में सनसनीखेज वारदात: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 10 दिन बाद भी बेहोश

सीकर। जिले के ग्रामीण इलाके से एक बड़ा और गंभीर मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर चार लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप है। वारदात को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पीड़िता पूरी तरह होश में नहीं आ पाई है।

खेत में बेहोशी की हालत में मिली युवती

पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब चार बजे उसकी बहन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे वह गांव के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली।
परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के बाद थोड़ा होश आया, लेकिन युवती की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

पीड़िता का बयान

परिजनों के अनुसार, पीड़िता ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। उसने इशारों और टूटी-फूटी जुबान में इतना बताया कि चार लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए और मारपीट करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया

पुलिस जांच में जुटी

बुधवार शाम को पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। देर रात करीब एक बजे केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

राजस्थान में अपराध को लेकर चिंता

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब NCRB रिपोर्ट 2023 के अनुसार, राजस्थान देश में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष राज्यों में शामिल है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment