पूर्व पाकिस्तान कप्तान शाहिद अफरीदी ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पठान ने खुलासा किया कि उनके खेल के दिनों में अफरीदी के साथ जुबानी जंग हुई थी, जिसमें अफरीदी ने उनके बाल खड़े किए और आपत्तिजनक टिप्पणी की। अफरीदी ने इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया और पठान को आमने-सामने बात करने की चुनौती दी।
अफरीदी ने पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी पर कहा, “मैं उसको मर्द मानता हूं जो सामने खड़ा होकर बात करे। पीठ पीछे इतनी बात करनी है, लेकिन मानू उसको ही जो सामने आके बात करे। फिर मजा आएगा ना, जवाब भी दे सके बंदा।”
विवाद की शुरुआत 2006 के दौरे से हुई थी। पठान ने लल्लनटॉप को बताया कि कराची से लाहौर जाते समय अफरीदी उनके पास आए और उनके सिर पर हाथ रखकर बाल खड़े कर दिए। पठान ने आगे कहा कि उन्होंने एक मजाकिया टिप्पणी करते हुए अफरीदी की ओर इशारा कर कहा कि उन्होंने कुत्ते का मांस खाया है, इसलिए वह कुत्ते की तरह भौंक रहा है।
अफरीदी ने इस पूरे आरोप को झूठ बताया और दावा किया कि अब्दुल रज्जाक ने भी पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसा कोई घटना नहीं हुई। अफरीदी ने एशिया कप 2025 में चल रहे ‘हैंडशेक विवाद’ पर भी खुलकर बात की और कहा कि वह हमेशा सीधे संवाद में विश्वास करते हैं। यह विवाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों दिग्गजों के बीच मतभेद को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







