[the_ad id="102"]

मोदी सरकार के 11 साल पूरे, भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान 9 से 21 जून तक

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन व्यापक स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। 9 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान को ‘संकल्प से सिद्धि’ नाम दिया गया है। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर जनसंपर्क बढ़ाएंगे।

एकात्म परिसर में हुई कार्यशाला

अभियान को सफल बनाने के लिए 3 जून को राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहेगा, और इसे विकसित भारत के अमृतकाल की संकल्पना से जोड़ा गया है।

शक्ति केंद्रों पर लगेगी चौपाल

अभियान के प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह ने जानकारी दी कि 15 से 17 जून तक हर शक्ति केंद्र पर ‘चौपाल’ आयोजित की जाएगी। शहरों में मोहल्ला चौपाल और गांवों में ग्राम चौपाल लगेंगी, जहां मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

विश्व योग दिवस के तहत योग शिविर

21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से स्वस्थ भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा विशेष सम्मान

वय वंदन योजना के तहत शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान भारत योजना में पंजीकरण और कार्ड वितरण किया जाएगा। साथ ही लोगों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जुड़ा साहित्य वितरित करेंगे।

शीर्ष नेतृत्व करेगा प्रवास

अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों का प्रवास करेंगे। जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह, और छात्रों व कॉलेजों के बीच संवाद जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त, विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत