[the_ad id="102"]

समाजसेवी अशोक ओजट को हरियाणा ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय उप मंत्री बनाया, लोगो ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

जयपुर, अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद, सीताराम आलियाबाद, शंभू कुईवाले, ने समाजसेवी अशोक ओजट जीतावाला पर विश्वास करके उनको राष्ट्रीय उप मंत्री का पद दिया है। ओजट समाज के हर कार्य में हमेशा आगे रहते हैं। अशोक ओजट पहले से ही हरियाणा ब्राह्मण समाज के ग्रुप चलाते है, यह ग्रुप के माध्यम से समाज के लोगों को नई-नई जानकारियां प्रदान करते हैं ओर ग्रुप द्वारा जैसे दहेज प्रथा ,शादी विवाह में फिजूल खर्ची, मृत्यु भोज, विधवा विवाह आदि नई-नई जानकारियां समाज के लोगों तक पहुंचाते हैं और शादी बायोडाटा ग्रुप के माध्यम से समाज के लड़के लड़कियों की शादी के परिचय के बारे में जानकारी आदान-प्रदान करते हैं। महासभा ने उन पर विश्वास करके पद दिया है। अशोक ओजट का लोगो ने जगह-जगहगर्म स्वागत किया गया। उनके उप मंत्री बनने पर समाज बंधुओ द्वारा समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोग अशोक ओजट का जगह-जगह पर माला साफा के साथ स्वागत कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचंद ने कहा कि ओजट अच्छे व्यक्ति है, युवा है, युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है, इसके साथ समाज में भी अच्छी पकड़ है । समाज के लिए एवं समाज के हर प्रोग्राम में आगे से आगे हमेशा तैयार रहते हैं ओर निस्वार्थ काम करते हैं तो इनकी काबिलियता देखकर अशोक ओजट को उप मंत्री का पद दिया है।

यह भी पढ़ें : गहलोत की पुलिस पर बरसीं महिला कांग्रेसी दिव्या मदेरणा – पुलिस को सुनाई खरी-खरी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत