विहिप की अपील: नवरात्रि आयोजनों में सावधानी बरतें, ‘जिहादियों से न करें कोई व्यवहार’

देशभर में इस समय नवरात्रि और दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहीं दुर्गा पूजा के पंडाल सज रहे हैं तो कहीं गरबा और डांडिया के कार्यक्रमों में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हिंदू समाज से अपने आयोजनों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।  विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि हिंदुओं को अपने धार्मिक आयोजनों में विधर्मियों की गतिविधियों से सतर्क रहना चाहिए।

‘जो वंदे मातरम नहीं बोल सकते, वे मां दुर्गा की जय कैसे बोलेंगे’

बंसल ने लिखा, “जो लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय तक नहीं बोल सकते, वे मां दुर्गा की जय कैसे बोलेंगे। जो मां दुर्गा की जय भी नहीं बोल सकते, वे भला दुर्गा पूजा या गरबा में किसलिए आयेंगे, यह समझने की बात है।”

‘जिहादियों से न रखें कोई व्यवहार’

विहिप प्रवक्ता ने आगे लिखा कि दुर्गा पूजा और गरबा केवल कला का प्रदर्शन या मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आस्था और आराधना का पर्व है। उन्होंने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि इन आयोजनों की पवित्रता और सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। बंसल ने स्पष्ट कहा कि “जिहादियों से किसी प्रकार का कोई व्यवहार (खासकर इन दिनों) न करें, तो ही अच्छा है।”

त्योहारों पर सुरक्षा की अपील

नवरात्रि के इस अवसर पर विहिप की यह अपील सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। संगठन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनाए रखना और माता-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment