ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
नदबई, 4 जुलाई 2024। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंडित बाबूलाल कटारा जरीला ने बताया कि कैलाश पुजारी का यह खेत करीब 20 साल से बंजर पड़ा था गांव के विवाद में गांव वछामदी नदबई में है । परशुराम सेना संघ जिला अध्यक्ष बाबूलाल कटारा जरीला रुदावल भरतपुर के और अरुण शर्मा दौसा एडवोकेट के संज्ञान में आया और शासन, प्रशासन से गुहार लगाई और इसका प्रतिवेदन हाईकोर्ट में विचाराधीन है । नदबई जाकर प्रशासन को रिकॉर्ड अवगत कराया गया और जाप्ता लेकर मौके पर जाकर करीब 20 साल में बंजर भूमि को कैलाश पुजारी को कब्जा दिलाया । कैलाश पुजारी बहुत खुश नजर आ रहा है । यह खेत जुतवा दिया है । जरीला ने शासन, प्रशासन को धन्यवाद दिया । उन्होने बताया कि गरीब को न्याय मिला है, इसलिए कहता हूं कि एकता में शक्ति है ।
Author: Abhishek Solanki
Views: 976








