संवाददाता दिनेश जाखड़
झुंझुनूं, 29 मई।
लोकसभा आम चुनाव की मतगणना 4 जून को सेठ मोतीलाल कॉलेज में सम्पन होगी। इस संबंध में 30 मई को ईवीएम से मतगणना के लिए गठित मतगणना दलों का प्रशिक्षण सूचना केन्द्र सभागार में सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित होगा। इसी प्रकार 31 मई को पोस्टल बैलेट मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना एईआरओ, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो आब्जर्वरस का प्रशिक्षण दो पारियों में आयोजित किया जाएगा।
Author: Abhishek Solanki
Views: 215








