[the_ad id="102"]

दरिंदगी: महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

Alwar राजगढ़  में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता 1 जुलाई को घरेलू सामान खरीदने के लिए अपने बच्चे के साथ निकली थी। इस दौरान उसने बच्चे को सरकारी अस्पताल में दिखाया और फिर बाजार की ओर रवाना हो गई। खरीदारी के दौरान वह एक चौराहे पर पहुंची, जहां उसे अपने गंतव्य के लिए एक पिकअप वाहन मिल गया। उसने बच्चे को उस पिकअप में बैठा दिया और सामान लेने में व्यस्त हो गई।

इसी दौरान दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे और महिला से कहा कि वे भी उसी दिशा में जा रहे हैं, वह उनके साथ चले। महिला उनके झांसे में आ गई। युवकों ने पिकअप चालक से कह दिया कि बच्चा उनके साथ जाएगा। इसके बाद महिला को बाइक पर बैठाकर शराब ठेके पर ले गए, जहां उन्होंने उसे डरा-धमकाकर चुप रहने की धमकी दी। आरोपियों ने शराब पीने के बाद महिला को एक दुकान में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे महिला को चक्कर आने लगे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया।

2 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे आरोपी महिला को फिर बाइक पर बैठाकर कहीं और ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसका पति और कुछ अन्य लोग उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया, नहीं तो उसके साथ और भी गंभीर वारदात हो सकती थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने घटना किसी को बताने पर पति और बच्चे को जान से मारने, और उसके साथ बार-बार बलात्कार करने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का बयान:
थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच करवाई जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है। मनोज का उद्देश्य है कि हर पाठक को सरल भाषा में सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें मिलें, जिससे वह अपनी राय बना सके। वे डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में लगातार नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाकर अपने लेखन को और प्रभावशाली बना रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत