नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में एक और बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, क्योंकि Vivo जल्द ही अपना नया T-सीरीज स्मार्टफोन Vivo T5 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही लीक हुए फीचर्स ने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro का सक्सेसर होगा। जहां T4 Pro में 6500mAh बैटरी और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर था, वहीं नया मॉडल इससे कई मामलों में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है।
संभावित फीचर्स
आइये इस फोन के संभावित फीचर्स के बारे में अपको जानकारी दे देते हैं। लीक के अनुसार, Vivo T5 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह T4 Pro के 120Hz डिस्प्ले से बड़ा सुधार माना जा रहा है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव और स्मूद होगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है। यह अपग्रेड यूजर्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों देगा।
वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Vivo T5 Pro में लेटेस्ट OriginOS 6 मिलने की उम्मीद है, जो Android बेस्ड होगा। हालांकि प्रोसेसर को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर Yogesh Brar के अनुसार, Vivo T5 Pro जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।






