स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अगले महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपना नया धांसू हैंडसेट Vivo V70 FE पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में दस्तक देगा। वीवो इंडिया की वेबसाइट और अमेज़न पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से इस फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा हो गया है। यह फोन मानसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। विशेष बात यह है कि वीवो का यह नया मॉडल ‘डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी’ के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन होगा जिसकी वजह से यह कम रोशनी में धूप या यूवी लाइट के संपर्क में आने के बाद धीरे-धीरे चमकने लगेगा।
Specifications and Specification
फीचर्स और डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 FE में 6.83 इंच की बड़ी 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है जो यूजर्स को बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सेंसर दिया गया है जो हाई-क्वालिटी तस्वीरों के लिए जाना जाता है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है और इसकी मदद से यूजर्स पानी के अंदर भी फोटोग्राफी (अंडरवॉटर फोटोग्राफी) कर सकेंगे।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000mAh की बैटरी है जो लंबे समय तक साथ निभाने का वादा करती है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें बाईपास चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी जिससे गेमिंग के दौरान फोन के गर्म होने की समस्या कम होगी। गेमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर्स और गेमिंग हाइपरसेंस ऑडियो फीचर भी शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा जिसमें रियल-टाइम नोटिफिकेशंस के लिए ‘ओरिजिन आइलैंड’ जैसा अनोखा फीचर मिलेगा।
कीमत और स्टोरेज की बात करें तो जानकारी के अनुसार Vivo V70 FE दो वेरिएंट्स में आ सकता है जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। माना जा रहा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत बैंक ऑफर्स को मिलाकर 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये के नीचे रहने की उम्मीद है। कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से इस हैंडसेट के साथ छह साल तक के सुरक्षा अपडेट देने का भी वादा किया है जो इसे एक टिकाऊ विकल्प बनाता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।






