चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली लोकप्रिय कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपने दो नये बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये हैं जिनमें Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G शामिल हैं। कंपनी ने इन फोन्स में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स देकर बजट सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर दी है। आइये आपको इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
कीमत और ऑफर्स
Vivo Y21 5G: इस फोन के तीन वेरिंएंट्स जिनकी कीमत इस प्रकार है— 4GB + 128GB: ₹18,999, 6GB + 128GB: ₹20,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है।
बैंक ऑफर: चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक कैशबैक Vivo Y11 5G: इस फोन के दो वेरिएंट्स लॉन्च किये गये है जिनमें 4GB + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है और 4GB + 128GB की कीमत ₹16,999 है।
बैंक ऑफर: ₹1,000 तक कैशबैक
फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस
दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ ये डिस्प्ले आंखों के लिए भी सुरक्षित मानी जा रही है। इसके अलावा, फोन IP65 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे ये ज्यादा टिकाऊ बनते हैं। दोनों डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करता है। ये स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo OriginOS 6 पर चलते हैं।
कैमरा की बात करें तो Vivo Y21 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है और Vivo Y11 5G में 13MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सामने की तरफ 5MP का फ्रंट कैमरा दिय गया है। कैमरा मोड्स में नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो शामिल हैं। दोनों फोन्स में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वीवो Y21 5G 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है और वीवो Y11 5G 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी के लिए फोन्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कुल मिलाकर Vivo के ये दोनों नए स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं जो बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं। Vivo Y21 5G जहां बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, वहीं Y11 5G किफायती कीमत में बेसिक 5G एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







