वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने न सिर्फ मुश्किल समय में शानदार शतक लगाया, बल्कि दोनों पारियों में अहम दो विकेट भी चटकाए। इसी के साथ वह इंग्लैंड की धरती पर एक ही टेस्ट में शतक और विकेट लेने वाले केवल चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। मार्करम की इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस की बदौलत दक्षिण अफ्रीका अब अपने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब से केवल 69 रन दूर है।
मैच का हाईलाइट्स:
-
मार्करम ने दूसरी पारी में 102* रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली
-
पहली पारी में स्टीव स्मिथ और दूसरी पारी में जोश हेजलवुड को आउट किया
-
इससे पहले ये उपलब्धि ब्रूस मिशेल (1935), ग्रीम पोलक (1965) और जैक्स कैलिस (1998, 2012) को मिल चुकी है
मुकाबले की स्थिति:
-
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 212 रन (वेबस्टर 72, स्मिथ 66, रबाडा 5 विकेट)
-
साउथ अफ्रीका पहली पारी: 138 रन (बेडिंघम 45, कमिंस 6 विकेट)
-
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी: 207 रन (स्टार्क 58)
-
लक्ष्य: 282 रन
-
साउथ अफ्रीका दूसरी पारी (तीसरे दिन तक): 213/1 (मार्करम 102*, बावुमा 65*)
क्या हटेगा ‘चोकर्स’ का टैग?
दक्षिण अफ्रीका की यह जीत ना सिर्फ ऐतिहासिक होगी, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे ‘चोकर्स’ टैग को भी खत्म कर सकती है। पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ ने भी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह मौका इतिहास लिखने का है। “ये टीम कुछ अलग है, ये चैंपियन बनने के लिए तैयार है।” – ग्रेम स्मिथ (ICC इंटरव्यू में)

Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।