राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नाथद्वारा में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर शोध अध्ययन संपन्न

राजसमन्द। नाथद्वारा। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नाथद्वारा के बी.एससी. नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के छात्र अर्जुन लाल चौधरी, अरविंद सैन एवं आशुतोष पंवार ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर अपना शोध अध्ययन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

रिसर्च कोऑर्डिनेटर डॉ. विजय पुरबिया के मार्गदर्शन में हुए इस अध्ययन में महाविद्यालय के नर्सिंग विद्यार्थियों के बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी ज्ञान, कलर-कोडिंग, संक्रमण नियंत्रण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का आकलन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पुरोहित एवं उप-प्राचार्य श्री सुरेश चन्द्र सालवी ने इस शोध की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावसायिक दक्षता का विकास करते हैं। कॉलेज प्रशासन ने शोधार्थी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment