पीपरडा ग्रामवासियों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

राजसमन्द। 2 मार्च । राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के पीपरडा ग्रामवासियों द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों ने 51 मीटर का साफा पहनाकर आत्मीय सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक विचारधारा, संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा जताए गए विश्वास और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास, आमजन की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर निवर्तमान उपप्रधान वैभव राज चौहान, खूम सिंह जी, ललित श्रीमाली, गणेश कुमावत, जगदीश गुर्जर, दौलत सिंह कडेचा, भेरूजी मार साहब, गणपत लाल खटीक, पन्नालाल खटीक, हीरालाल गुर्जर (पूर्व सरपंच), तेजाराम गायरी, भेरूलाल गायरी, मोहन जाट, रमेश पालीवाल, सुमित पालीवाल, बंसी गुर्जर, मुरली गुर्जर, कालू गुर्जर एवं भगवान सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने
कार्यक्रम के अंत में पीपरडा के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

PRADEEP SOLANKI
Author: PRADEEP SOLANKI

Leave a Comment