ब्यावर: रायपुर: कोट किराना। 18 मई । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट किराना में 39 वर्ष की शिक्षा क्षेत्र में गौरवमयी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुई कोट किराना निवासी उप प्रधानाचार्या स्नेह लता जी का आशापुरा माता मन्दिर विकास समिति के सभी पदाधिकारीगण ने उनके निवास स्थान पर माला और शाल औढाकर शुभकामनाएँ दी। रावत मोहन सिंह समेल ने बताया कि माता समिति आपके पास जब जब गयी आपने माता मन्दिर विकास में दिल खोलकर योगदान दिया। आप आशापुरा माता के ऐतिहासिक मन्दिर विकास की स्थाई भामाशाह रही है। विकास कार्य में सहयोग करना हो, सामुहिक विवाह सम्मेलन में कन्यादान हो या फिर असहाय परिवारों की आर्थिक मदद करनी हो आपने मदद के हाथ बढ़ाकर अविस्मरणीय भामाशाह का उदाहरण दिया है। आपके योगदान के लिए समाज और माता विकास समिति आपका बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हैं। आपके स्वस्थ जीवन की माता से मनोकामना करते हैं।
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में आशापुरा माता समिति बेलपना कोट किराना अध्यक्ष श्री दुर्गा सिंह, मुख्य संरक्षक एवं मुख्य सलाह कार एडवोकेट नन्दकिशोर सिंह, वरिष्ठ संरक्षक एव सलाहकार किशन सिंह दादानगर, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पीथाखेडा़, महासचिव मनोहर सिंह किराना, सचिव औमसिह बेलपना, परमेस्वर सिंह सीरमा, चेतन सिंह किराना आदि उपस्थित रहे।








