बम की धमकी से मचा हड़कंप, एयर इंडिया की न्यूयॉर्क फ्लाइट मुंबई लौटी

मुंबई, 10 मार्च 2025 – एयर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान AI-119 को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान में 303 यात्री और 19 क्रू मेंबर्स सवार थे। अज़रबैजान के ऊपर से गुजरते समय यह धमकी मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को मुंबई लौटाने का फैसला किया।

सुबह 10:25 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग

बोइंग 350 विमान ने सोमवार रात 2:00 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। धमकी के बाद विमान ने अपनी दिशा बदली और सुबह 10:25 बजे मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गया।

यात्रियों को होटल और अन्य सुविधाएं दी गईं

सुरक्षा जांच के दौरान विमान के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि यह धमकी झूठी थी। एयर इंडिया ने सभी यात्रियों के ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की।

11 मार्च को फिर भरेगा उड़ान

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है और फ्लाइट अब 11 मार्च 2025 को सुबह 5:00 बजे फिर से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगी।”

इस घटना ने एयरलाइन सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि एयर इंडिया और सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी से हालात संभाल लिए।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट

संबंधि‍त ख़बरें

सोना चांदी की कीमत