राजस्थान: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की बड़ी कार्रवाई, संगरिया की बीज फैक्ट्री पर छापा, 1.70 लाख बैग सीज

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र में शनिवार को राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने स्टार एग्री फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में बीज की मैन्युफैक्चरिंग, ग्रेडिंग और प्रोडक्शन का काम तमिलनाडु के नाम पर दिखाया जा रहा था, जबकि असल में पूरा कार्य संगरिया में ही हो रहा था।

बिक्री पर रोक और बड़े पैमाने पर जब्ती

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 40 हजार गेहूं के बीज के थैले और कुल 1 लाख 70 हजार बैग सीज किए। मंत्री के निर्देश पर बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भी लिए गए। कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पिछली कार्रवाई से जुड़ा मामला

कुछ दिन पहले ही मंत्री मीणा ने हनुमानगढ़ में प्रमाणिक बीज तैयार करने के लिए आवंटित खेतों का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले श्रीगंगानगर में नकली बीज निर्माता कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद फर्मों ने जांच पर सवाल उठाए थे। उन्हीं दावों की हकीकत जानने के लिए वे खुद फैक्ट्री पहुंचे। मंत्री ने मीडिया के सामने दस्तावेज भी पेश किए और बताया कि कंपनियां खेतों की बजाय कागजों में प्रमाणिक बीज तैयार कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment