जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। नंदलाल मीणा चार बार राजस्थान सरकार में मंत्री रह चुके थे और लोकसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। वर्तमान में उनके पुत्र हेमंत मीणा प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री हैं।
आदिवासी समाज की आवाज रहे नंदलाल मीणा
नंदलाल मीणा का राजनीतिक जीवन आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए समर्पित रहा। उन्हें एक जमीनी नेता माना जाता था। उन्होंने गांव-ढाणी के विकास, शिक्षा और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयास किए।
शोक की लहर
उनके निधन से राजस्थान की राजनीति और विशेषकर आदिवासी समाज को गहरा आघात लगा है। नेताओं और समर्थकों ने उन्हें समाज का सच्चा प्रहरी और संघर्षशील व्यक्तित्व बताया।नंदलाल मीणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







