50MP ट्रिपल कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा सेटअप, लेटेस्ट प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है, जहां यह सीधे तौर पर अन्य ब्रांड्स के फ्लैगशिप-किलर स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

Motorola Edge 70 की कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 70 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Lily Pad, Pantone Gadget Grey और Pantone Bronze Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 23 दिसंबर से Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की Extreme AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल (Super HD) है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 पर काम करता है, जिसमें कंपनी की ओर से 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 में दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट) 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा (f/2.0 अपर्चर) सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।

बैटरी, सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स

Motorola Edge 70 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। फोन का वजन 159 ग्राम है और इसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm है। यह स्मार्टफोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसकी बॉडी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आती है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है। कुल मिलाकर, Motorola Edge 70 अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल कैमरा और मजबूत फीचर्स के चलते भारतीय बाजार में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

manoj Gurjar
Author: manoj Gurjar

मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।

Leave a Comment