
रिजर्व पुलिस लाइन सहित सभी स्थानों पर जवानों ने खेली रंग भरी होली,
पुलिस के अधिकारियों ने भी जवानों के साथ डीजे की धुनो पर लगाए ठुमके,
राजसमन्द। 5 मार्च । पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर होली के अगले दिन आज राजसमंद जिला मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन में जिले भर के पुलिस जवानों ने होली का त्यौहार मनाया। अबीर गुलाल पक्के रंग डीजे की धुन और ठंडाई के साथ जवानों ने रंग खेलने के साथ ही फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए। इस मौके पर राजसमंद एसपी ममता गुप्ता, एएसपी महेंद्र पारीक, डीएसपी नेत्रपाल सिंह और थानाधिकारियो के अलावा सभी पुलिस के जवान और महिला कांस्टेबल मौजूद रहे। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ होली का हुड़दंग दोपहर 1बजे तक जारी रहा। कुछ समय के लिए पुलिस जवान नियम और अनुशासन के साथ छोटे-बड़े पद का भेद भुलाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां देते नजर आए।








