स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने इंडोनेशिया में अपनी V70 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज का तीसरा मॉडल है, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo V70 FE में 6.83 इंच का Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 × 2800 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मूद परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टोरेज मिलती है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V70 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR ब्लास्टर भी मौजूद है। फोन की मोटाई 7.59mm और वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 FE को कई वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत IDR 64,99,000 (करीब 35,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल IDR 71,99,000 (करीब 39,000 रुपये) में उपलब्ध है, जबकि 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 73,99,900 (करीब 40,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Blue, Light Purple और Silver कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, फिलहाल इसे इंडोनेशिया में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।








