
माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना,
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की औपचारिकता पूरी,
ग्रामीणों ने पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप,
आमेट थाना क्षेत्र के देवो का गुड़ा का मामला,
राजसमंद। 15 मार्च । आमेर थाना क्षेत्र के देवडो का गुड़ा में चल रहे निर्माण कार्य में अनियमित के चलते ग्रामीणों ने इस पर माननीय न्यायालय में बाद दायर किया। ग्रामीणों का कहना है की निर्माण स्थल के पास की जमीन सार्वजनिक होकर पूरे गांव के सामाजिक कार्यों में उपयोग आता है लेकिन यह निर्माण कार्य होने के बाद मंदिर जाने का रास्ता और सामूहिक कार्यक्रम की जगह सकड़ी हो जाएगी। ग्रामीणों की शिकायत पर न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्थगन आदेश जारी किया और आमेट थाना पुलिस को इस संबंध में एक लिखित आदेश भेज कर निर्माणस्थल की रिपोर्ट भेजने और निर्माणकर्ता को पाबंद करने के निर्देश जारी किए थे। आमेट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश की पालना में मौका पर्चा बनाकर न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी और परिवार को पाबंद भी कर दिया। लेकिन अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे लोगों के हौसले इतने बुलंद है ना तो वह अदालत को कुछ समझ रहे हैं और ना ही पुलिस को। सार्वजनिक अवकाश के दिन परिवार धड़ल्ले से निर्माण कार्य करवा रहा है। ऐसे में आमेट पुलिस का कहना है की नाप जॉब करने के बाद रिपोर्ट पेश कर दी गई है अभी भी यदि कोई निर्माण कार्य उससे आगे होता है तो उसे पर भी नियम अनुसार कार्रवाई कर अदालत को अवगत करा दिया जाएगा।








