
राजसमन्द। 19 मार्च ।आज भारतीय हिंदू नव वर्ष का पहला दिन है साथ ही सिंधी समाज का पावन पर्व चेटीचंड भी आज है। इस मौके पर विभिन्न समाजो द्वारा अलग-अलग तरीके से नव वर्ष का स्वागत किया जा रहा है। वहीं सिंधी समाज ने हस्तिनापुर स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद शहर में एक वाहन रैली निकाली। यह वाहन रैली हस्तिनापुर से रवाना होकर जे के मोड, चौपाटी, बस स्टेण्ड और मुख्य बाजारों में होते हुए वापस झूलेलाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान समाज के महिला पुरुष भजनों की धुनो के साथ झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में कई समाजसेवी संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
Author: PRADEEP SOLANKI
Post Views: 28








