Vivo अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Vivo X300 Series को लेकर चर्चा में है। इस सीरीज के तहत आने वाले Vivo X300s और Vivo X300 Ultra के डिजाइन और कैमरा फीचर्स का बड़ा खुलासा हो गया है। कंपनी ने खासतौर पर इन स्मार्टफोन्स को कैमरा सेंट्रिक बनाते हुए पेश करने की तैयारी की है।
प्रोफेशनल कैमरा फोन होगा X300 Ultra
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ के अनुसार Vivo X300 Ultra को एक “प्रोफेशनल कैमरा फोन” के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो आमतौर पर प्रोफेशनल कैमरों में देखने को मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें कैमरा क्वालिटी और फीचर्स प्रोफेशनल लेवल के करीब होंगे।
कैमरा में मिलेंगे दमदार फीचर्स
-
400mm फोकल लेंथ के साथ “Cannon 400” टेलीफोटो सिस्टम
-
“Lipstick 200” टेलीफोटो मोड के साथ बेहतर जूम
-
4K वीडियो रिकॉर्डिंग @120fps
-
10-bit वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
-
Dolby Vision सपोर्ट
-
सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग
ये सभी फीचर्स इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए खास बना सकते हैं।
डिजाइन भी होगा प्रीमियम
Vivo X300s और Vivo X300 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन्स में “फिल्म ग्रीन” कलर फिनिश देखने को मिलेगी। साथ ही, कंपनी लंबी दूरी की फोटोग्राफी के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च के साथ दे सकती है।
Author: manoj Gurjar
मनोज गुर्जर पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खेल, राजनीति और तकनीक जैसे विषयों पर विशेष रूप से लेखन करते आ रहे हैं। इन्होंने देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को गहराई से कवर किया है और पाठकों तक तथ्यात्मक, त्वरित और विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का काम किया है।







